HomeNewsMetrosIndore Indore

इंदौर की माया टॉप टेन में

इंदौर. i मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2005 में होशंगाबाद की प्रियंका पालीवाल व अभिषेक दुबे पहले और दूसरे स्थान पर रहे जबकि इंदौर की माया अवस्थी नौंवे स्थान पर रहीं। हरदा के संदीप कुमार सोनी ने सातवां स्थान हासिल किया।

इस परीक्षा में 228 पद थे जिनमें से 38 डिप्टी कलेक्टर तथा 27 डीएसपी वर्ग के थे। रेसीडेंसी स्थित कार्यालय में मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोग के उपसचिव निर्मल उपाध्याय ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। आयोग की वेबसाइट पर भी परिणाम जारी कर दिए गए हैं। वाणिज्यिक कर इंस्पेक्टर के पद के लिए 133 तथा उप पंजीयक पद के लिए 10 उम्मीदवारों का चयन हुआ। 24 सितंबर 2006 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में दो लाख 5 हजार 317 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे जिसमें से 3 हजार 106 मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। साक्षात्कार के लिए 661 परीक्षार्थियों को चुना गया था। ये साक्षात्कार शनिवार को ही समाप्त हुए।

ये हैं टॉप टेन

प्रियंका पालीवाल (होशंगाबाद), अभिषेक दुबे (होशंगाबाद), आदेश राय (सागर), नरोत्तम प्रसाद भार्गव (गुना), निधि राजपूत (रायपुर), निमिषा जायसवाल (सागर), संदीप कुमार सोनी (हरदा), रिंकेश कुमार वैश्य (भिंड), माया अवस्थी (इंदौर) व भूपेंद्र कुमार गोयल (श्योपुर)।

दिवंगत मां की इच्छा पूरी की - प्रियंका

पीएससी परीक्षा में टॉप रहने वाली होशंगाबाद की प्रियंका पालीवाल का कहना है कि मेरी दिवंगत मां मंजु पालीवाल की इच्छा थी कि मैं डिप्टी कलेक्टर बनूं। उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया था जिसके चलते दूसरी परीक्षा में ही मैंने लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मेरे पिता गिरधर गोपाल सेवानिवृत्त लेक्चरर हैं। उन्होंने मुझे हमेशा मार्गदर्शन दिया। प्रियंका के शिक्षक व पीएस एकेडमी के संचालक प्रदीप श्रीवास्तव का कहना है मुझे उम्मीद थी प्रियंका टॉप करेगी। उसकी लगन देखकर मैं कह सकता हूं वह यूपीएससी में भी सफलता हासिल कर सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: