bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

दो बेरियर कर्मी गिरफ्तार

बिलासपुर. लगभग दो माह पहले ट्रेलर चालक से मारपीट कर रुपए लूटकर फरार रैनपुर बेरियर के दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले के एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

रतनपुर पुलिस के मुताबिक पाली बस स्टैंड के पास रहने वाला मोहम्मद माहताब पिता नसरुल्ला खान ट्रेलर चालक है। 29 जनवरी की शाम वह ट्रेलर क्रमांक सीजी 04, जेए 6822 में सामान लेकर बिलासपुर से गेवरा के लिए निकला। रात लगभग 10:30 बजे रैनपुर बेरियर बंद था। इस वजह से कई ट्रक खड़े हुए थे। बेरियर खुलने पर उसने आगे बढ़ाने के लिए जैसे ही अपना ट्रेलर स्टार्ट किया, तो बेरियर के कर्मचारियों को लगा कि वह बगैर रुपए दिए भाग रहा है।

इस पर बेरियर में तैनात अनिष पाण्डेय, कामेश्वर दुबे, चिंटू व कौशल प्रसाद लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने माहताब के पास रखे 4 हजार रुपए भी लूट लिए और गाड़ी का हेडलाईट फोड़ दिया। इस मामले में माहताब की रिपोर्ट पर धारा 394, 34 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मामले में कौशल प्रसाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। रतनपुर थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले के दो अन्य आरोपी अपने घरों में छिपे हुए हैं। इस पर उन्होंने सदलबल छापा मारकर अनिष पाण्डेय व कामेश्वर दुबे को गिरफ्तार कर लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: