HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

साउथ बिहार में आग, हड़कंप

बिलासपुर. दुर्ग दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस के कोच एस-3 के टायलेट में आग लग जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों को जानकारी होने से तत्काल आग बुझाई गई।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दुर्ग दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस 3288 के कोच एस 3 के यात्रियों ने आज जामगा-कोतरलिया स्टेशन के पास टायलेट से धुआं निकलते देखा। पहले को यात्रियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, बाद में आग की लपटें देखकर यात्रियों में खलबली मच गई। उन्होंने इसकी जानकारी टीटीई व गार्ड को दी।

रेलवे कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर तत्काल ट्रेन रोक दी। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इधर ट्रेन खड़ी होने पर जब अन्य यात्रियों को आग लगने की जानकारी हुई तो सभी नीचे उतर गए। धुआं निकलते देखकर यात्री सामान बाहर निकालने लगे थे। रेलकर्मियों ने घंटेभर में आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। यात्रियों की जानकारी में आ जाने के कारण आग से अधिक क्षति नहीं हुई है। आग पर काबू पा लेने के बाद यात्रियों के वापस सवार होने में भी काफी समय लगा। इसके चलते साउथ बिहार एक्सप्रेस डेढ़ से दो घंटे विलंब से बिलासपुर पहुंची। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

रायपुर-व्यास स्पेशल ट्रेन 25 को

बिलासपुर. रायपुर से व्यास के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन 25 मार्च को रवाना होगी। इसमें 22 कोच होंगे। यह ट्रेन 30 मार्च को ब्यास से छूटेगी। रायपुर से व्यास जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक दिन के लिए स्पेशल ट्रेल चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 25 मार्च को रायपुर से छूटेगी। रायपुर, तिल्दा, भाठापारा, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, बीना, झांसी, आगरा, केंट, तुगलकबाद, पानीपत, अंबाला, जालंधर स्टेशन होते हुए यह ट्रेन व्यास पहुंचेगी। इसमें 22 कोच होंगे। इनमें 1 एसएलआर, 12 सामान्य श्रेणी, 8 स्लीपर व 1 एसएलआरडी शामिल हैं। यह ट्रेन 30 मार्च को व्यास से रायपुर के लिए छूटेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: