HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

..और खड़ी हो गई इमारत

बिलासपुर. b तीन एकड़ जमीन, चार दिन, सात सौ सेवादार और आश्रम तैयार। रतनपुर रोड पर गतौरी में बन रही एक इमारत के आसपास तंबू और काम में जुटे लोगों को देखकर हरेक की नजरें सहसा ठिठक जाती हैं। खड़ी हो चुकी इस इमारत में डेरा सच्च सौदा का आश्रम स्थापित किया जाएगा। सेवादारों का हौसला बढ़ाने के लिए डेरा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम मंगलवार को निर्माणाधीन आश्रम में पहुंचे।

सर्वधर्म संस्था डेरा सच्च सौदा की बिलासपुर इकाई स्थापित कर ली गई है। इसके द्वारा गतौरी की तीन एकड़ जमीन पर भव्य आश्रम बनाया जा रहा है। महज चार दिनों में डेरा के करीब 700 सेवादारों ने इमारत लगभग तैयार कर ली है। इनमें हिंदू, मुस्लिम, सिख व सभी समुदायों के लोग शामिल हैं, जो खुद नौकरीपेशा या व्यापारी हैं।

दिन और रात मेहनत कर विशाल भवन व चारदीवारी बना ली गई है। दो-तीन दिनों में फिनिशिंग का काम भी शुरू हो जाएगा। रविवार को आश्रम का शुभारंभ करने का मुहूर्त निकाला गया है। इस दिन संत राम रहीम यहां पहुंचकर डेरे की विधिवत शुरुआत करेंगे। बिलासपुर पहुंचने के दूसरे दिन संत राम रहीम आज वहां गए व काम में लगे सेवादारों हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा कि आश्रम के निर्माण का उद्देश्य लोगों को मांस, मदिरा के नशे व बुरी आदतों से निजात दिलाना है, ताकि लोग प्रभु, ईश्वर और अल्लाह की भक्ति कर सभी पाखंडों से दूर रहें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: