HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

नवागढ़ और राजपुर नगर पंचायतों में चुनावी आहट

रायपुर. सरगुजा जिले की राजपुर और दुर्ग जिले की नवागढ़ नगर पंचायतों में चुनावी हलचल जल्दी ही शुरू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने वहां क्रमश: 20 और 17 मार्च से मतदातासूची बनाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि वहां अध्यक्षों को वापस बुलाने के लिए मतदान कराया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त डा. सुशील त्रिवेदी ने इन पंचायतों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी किया है। मतदाता सूची 1 जनवरी 08 के संदर्भ तारीख के आधार पर बनाई जाएगी। राजपुर में प्रथम चरम में 20 मार्च को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति, 24 से 28 मार्च तक प्रारंभिक मतदाता सूची बनाना, 1 अप्रैल को इसका मुद्रण, दूसरे चरण में 3 अप्रैल को मतदातासूची के बारे में प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, सांसदों, विधायकों और पार्षदों को सूचना तथा राजनीतिक दलों को सूची उपलब्ध कराना, 8 से 17 अप्रैल तक दावे आपत्तियां बुलाना और 21 अप्रैल को उनका निराकरण किया जाएगा।

25 अप्रैल से वार्डवार अनुपूरक सूची बनाना और 28 अप्रैल को इसका मुद्रण, 29 को अनुपूरक मूलसूचियों के साथ जोड़ी और 30 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। नवागढ़ नगर पंचायत में पहला चरण 17 मार्च से शुरू होगा और इसी दिन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति होगी। 20 से 27 मार्च तक प्रारंभित मतदाता सूची बनाना, 1 अप्रैल को इसका मुद्रण, दूसरे चरण में 3 अप्रैल से प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति व ट्रेनिंग, सांसदों विधायकों, पार्षदों को सूचना भेजकर राजनीतिक दलों को सूची उपलब्ध कराना, 8 से 17 अप्रैल तक दावे आपत्तियां बुलाना, 21 अप्रैल को उनका निराकरण, 25 अप्रैल से वार्डवार अनुपूरक सूचियां बनाई और 28 अप्रैल को मुद्रण किया जाएगा। 29 अप्रैल को अनुपूरक और मूल सूचियों की जोड़ी बनाई जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 अप्रैल को होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: