HomeManoranjanCinemaInterviews Interviews

पहली बार बजेगा ‘चमकू’ का गीत

जालंधर

बातों से ज्यादा हाथों से काम लेने वाले पंजाबी पुत्तर सन्नी देओल से 94.3 माय एफएम ने उनकी आने वाली फिल्म चमकू के बारे में सलाम जालंधर में रेडियो के डॉन रमित ने किए कई रोचक सवाल।

आपकी फिल्म का टाइटल ‘चमकू’ अजीब सा है?

>> लोगों ने भी मुझसे यहीं कहा। बॉबी का नाम है चंद्रप्रकाश उर्फ चमकू। तो हमने इसी नाम से रिलेट करके टाइटल रखा।

आप इस मूवी में होली के गाने को पहले लांच क्यों कर रहे हैं?इस मूवी में ‘गोला-गोला’ होली के गाने के बोल हैं। मैंने सोचा कि होली आने में कुछ दिन ही बचे हैं, तो क्यों न होली के गाने को अभी लांच किया जाए। इससे सबको पता भी चल जाएगा कि चमकू नाम की मूवी आ रही है। यह मूवी जून में रिलीज होगी।

आपका फेवरेट कलर और त्यौहार कौन सा है?मेरा पसंदीदा कलर नीला है। सारे त्यौहारों की अपनी खूबसूरती है। होली के त्योहार को बच्चे ज्यादा एंजॉय करते हैं।

इस गाने को रेडियो पर ही लांच करने की कोई खास वजह?

गाने सुनने का मजा रेडियो पर आता है। लोग काम करते हुए भी रेडियो सुनते हैं। गाना सुनते हुए लोग गाने के बारे में एक इमेजिनेशन बनाते हैं। फिर जब मूवी देखते हैं, तो उस इमेजिनेशन को मूवी के साथ जोड़ देते हैं।

आपकी फिल्म के होली के गाने और शोले फिल्म के होली के गाने मे कोई समानता है? गाने फिल्म के हिसाब से बनते हैं। शोले फिल्म में भी होली के गाने की जरूरत थी और चमकू में भी इस गाने की जरूरत थी।

मोंटी शर्मा ने कैसा म्यूजिक दिया है?

मोंटी एक अच्छा म्यूजिक डायरेक्टर है। मेरी उससे पहली मुलाकात नन्हें जैसलमेर के सेट पर हुई थी। उस वक्त वह सांवरिया के म्यूजिक पर काम कर रहा था। मुझे उसका म्यूजिक अच्छा लगा और मैंने कहा कि हम अगली मूवी में एक साथ काम करेंगे।

डायरैक्टर कबीर कौशिक के साथ काम करना कैसा रहा?

कबीर एक सुलझे हुए डायरैक्टर हैं। मुझे उनकी मूवी सहर काफी पसंद आई थी। जब मैंने चमकू की कहानी सुनी तो मुझे लगा कि फिल्म बनानी चाहिए।

- प्रस्तुति : नलिन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: