न्यूयार्क. आपके मोहल्ले की हालत का आपके स्वास्थ्य के साथ गहरा संबंध है। मोहल्ले के हालात ही अक्सर यह तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि आप कितना व्यायाम करेंगे।
ओहियो विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि जिन मोहल्लों या बस्तियों में शिक्षा का स्तर निम्न है, गरीबी है और घरों को चलाने में महिलाओं की भूमिका प्रमुख है वहां शारीरिक व्यायाम के प्रति कोई खास उत्साह नहीं है।
शोध से जुड़े केरिस्टोफर ब्राउनिंग ने बताया, ‘‘हम लोगों को व्यायाम करने के लिए प्रेरित नहीं कर सकते जब तक कि उनको अपने आस-पास का व्यायाम करने के अनुकूल परिवेश न मिले।’’
अनुसंधानकर्ता ने बताया ‘‘कुछ लोगों के पास व्यायाम करने के अपने निजी संसाधन हो सकते हैं लेकिन वह बाहर जाकर व्यायाम करना पसंद नहीं करते।’’
उन्होंने बताया कि मनुष्यों की शारीरिक गतिविधियां उनके सामाजिक आर्थिक स्तर से प्रभावित होती है। यहां यह उल्लेख करना दिलचस्प होगा कि मोहल्लों के हालात का असर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं पर अधिक होता है।