HomeHealth Health

फेसलिफ्ट सर्जरी से हो सकता है संक्रमण

न्यूयार्क.अगर आप चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए फेसलिफ्ट सर्जरी कराने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा रुकिए, एक अध्ययन से पता चला है कि इससे चेहरे का संक्रमण हो सकता है।

न्यूयार्क विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने एक चिकित्सा केन्द्र में 2001 से 2007 के बीच फेसलिफ्ट सर्जरी कराने वाले 780 मरीजों पर अध्ययन किया और पाया कि उनके चेहरे पर मेथिलिसिन-रेसिसटेंट स्टेफियालोकोसेस एयुरेस (एमआरएसए) नामक संक्रमण हो गया।

अध्ययन में पाया गया है कि सर्जरी कराने वालों में सबसे अधिक संक्रमण एमआरएसए के कारण होता है।

यह अध्ययन ‘आर्काइव्स ऑफ फेशियल प्लास्टिक सर्जरी’ नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: