HomeNewsNational National

मेघालय के मुख्यमंत्री का इस्तीफा

शिलांग. मेघालय के मुख्य मंत्री डी.डी लपांग ने आज विधान सभा में होने वाले विश्वास मत प्रस्ताव के ठीक पहले इस्तीफा दे दिया है। लपांग ने कहा कि उनकी सरकार आवश्यक बहुमत हासिल करने में असफल रही।

आज कांग्रेस पार्टी की बैठक के तुरंत बाद संवादाताओं को संबोधित करते हुए लपांग ने कहा कि हमारी पार्टी बहुमत हासिल करने में असफल रही इसलिए हमने इस्तीफा देने का निर्णय किया है। मैं अपना इस्तीफा राज्यपाल एस.एस सिद्धु को देने जा रहा हूं।

विरोधी पार्टी मेघालय प्रोग्रेसिव एलायंस के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है और कांग्रेस 3महीने के भीतर ही सत्ता में वापस आ जाएगी।

एनसीपी के नेता पी.ए संगमा ने कहा कि मेघालय प्रोग्रेसिव एलायंस आज दोपहर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: