HomeNewsNational National

मध्य प्रदेश विधान सभा में हंगामा

भोपाल. सपा विधायक किशोर समरीते ने मीडिया के सामने 10 लाख रुपए दिखाए जो उसे कांग्रेस ने रिश्वत के तौर पर दिए हैं। सपा विधायक ने आरोप लगाया है कि राज्य सभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें रिश्वत के तौर पर 10 लाख दिए हैं।

समाजवादी पार्टी के विधायक किशोर समरीते ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के समर्थन से मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी विवेक तनखा को जिताने के लिए पार्टी ने उन्हें 10 लाख रूपये देने की पेशकश की है और दस लाख रूपये नगद भिजवा भी दिये गए हैं। लेकिन दूसरी तरफ विवेक तनखा इसे एक साज़िश करार दे रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के विधायक किशोर समरीते ने दावा किया है कि नोट उनके पास कांग्रेस ने भिजवाए हैं।

इस मामले पर विधान सभा में आशा के अनुरुप काफी हंगामा हुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज पाटिल ने मामले की जांच के आदेश दे दिया है। विधान सभाके स्पीकर ने विधायक को सुरक्षा प्रदान दिए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: