HomeNewsNational National

मुस्लिम वोट बैंक पर भाजपा की नजर

लखनउ. लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिम वोट बैंक को आकर्षित करने की भाजपा के बड़े नेता योजना बनाने में जुट गए हैं। इसी मुद्दे पर विचार विमर्श करने के लिए भाजपा अगले महीने के लिए हैदराबाद में बैठक करने वाली है।

वरीष्ठ भाजपा नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सेल के प्रमुख शहनवाज हुसैन ने कहा कि हमारे मुस्लिम भाइयों के लिए भाजपा अब अछूत पार्टी नहीं रह गई है। अब मुस्लिम वर्ग को लाल कृष्ण आडवानी के नेत्रृत्व से कोई परेशानी नहीं है।

शहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता 3 अप्रैल से हैदराबाद में होने वाले 3 दिवसीय बैठक में मुस्लिम वोटरों को पार्टी की तरफ आकर्षित करने के लिए योजना बनाएगी।

हालांकि शहनवाज हुसैन से जब पूछा गया कि पार्टी टिकट वितरण में मुस्लिमों का कितना ध्यान रखेगी तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि धर्म के आधार पर टिकट नहीं बांटा जाएगा। हम तो यही देख कर टिकट देंगे कि उम्मीदवार में जीतने की क्षमता है कि नहीं चाहे वों मुस्लिम है या फिर कोई और।

शहनवाज हुसैन ने कहा कि हमारी पार्टी मुस्लिम वोटरो के दिमाग से अपनी खराब छवि को मिटाना चाहती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: