News
Indians Abroad Indians Abroad दुबई. दुबई के होर अल-अंज क्षेत्र में मंगलवार एक तीन साल की भारतीय बच्ची की हत्या कर दी गई, जबकि उसकी बहन को बुरी तरह घायल कर दिया गया। बच्चों के माता-पिता केरल के रहने वाले हैं।
‘गल्फ न्यूज’ के मुताबिक पालक्कयड के कम्प्यूटर इंजीनियर की पुत्री नुशा खदीजा का शव खून से सना पाया गया, जबकि उसकी 18 महीने की बहन को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
अखबार के मुताबिक घटना के समय खदीजा के पिता काम पर गए हुए थे और मां घर पर ही थी। हत्या के मकसद का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।