कोलकाता. पश्चिम बंगाल एक बार फिर बर्ड फ्लू के चपेट में आ गया है। बुधवार को सरकारी अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बर्ड फ्लू के वाइरस होने की पुष्टि की है। इस बारे में बताते हुए पश्चिम बंगाल पशु संसाधन विकास मंत्री अनिसुर रहमान ने बताया कि मालदा जिले के इंग्लिश बाजार टाउन में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। हम जल्द ही मुर्गियों के मारने का काम शुरु करने वाले हैं। उन्होने बताया कि इंग्लिश बाजार टाउन के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में 13 मार्च से 200 मुर्गियों की मौत हो चुकी है।
रहमान ने बयाता कि पिछले बार बर्ड फ्लू फैलने के बाद मालदा और मुर्शिदाबाद में तकरीबन 28000 मुर्गियों को मारा गया था।