नई दिल्ली. पाकिस्तानी की जानी मानी मनवाधिकारी अस्मा जहांगीर ने आज कहा है कि पाक सरकार के आला अधिकारी सबरजीत की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
इस बारे में बात करते हुए अस्मा ने कहा कि हम पूरी कोशिश कर रहे है कि सबरजीत की फांसी की सजा फिलहाल टल जाए। अस्मा ने कहा कि हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सबरजीत को सजा न हो लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह है कि मुशर्रफ हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।
अस्मा ने कहा कि कुछ दिनों के भीतर ही पाकिस्तान में नई सरकार लोकतांत्रिक सरकार आ जाएगी और वे ही सबरजीत के भाग्य का फैसला करेगी।गौरतलब है कि कल भारत सरकार ने पाकिस्तान से दया के आधार पर सबरजीत को फांसी की सजा नहीं देने की अपील की थी। कल सबरजीत की बहन दलजीत ने भी पाकिस्तान हाई कमीशन के समक्ष अपने भाई के लिए दया के आधार पर माफी देने की आपिल की थी।