बादाम बर्फ़ी ब्>
सामग्री ब्> 1 डेढ़ प्याला बादाम 2 प्याले दूध 3 500 ग्राम चीनी 4 बड़ा चम्मच बारीक की हुई छोटी इलायची 5 बड़े चम्मच घी
विधि
बादाम को 4 - 5 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखें छीलकर बारीक पीस लें। पिसे हुए बादाम में दूध और चीनी मिलाकर नॉनस्टिक बर्तन में धीमी आँच पर पकाएँ और चलाती रहें। चीनी घुल जाने पर घी डालें। मिश्रण गाढ़ा हो जाने पर गोला बन जाएगा। इलायची पाउडर मिलाएँ। घी लगी हुई थाली में जमाकर चाकू की सहायता से बर्फ़ी काट लें।
खीर
सामग्री
1 १/२ प्याला बासमती चावल, 2 ४ प्याला दूध, १/४ प्याला किशमिश, 3 १ प्याला चीनी, 4 १ बड़ा चम्मच छोटी इलायची दाना, 5 दो बड़े चम्मच बदाम(भीगे हुए और बारीक कटे हुए), 6 थोड़ा सा केसर
विधि
चावल को धो लें और पानी में आधे घंटे के लिए भीगो दें। दूध उबालें और उसमें किशमिश, इलायची, केसर और चावल डाल दें। धीमी आँच पर चावल गलने चलाते रहें। चावल गल जाएँ तो इसमें चीनी डालें और चमचे से अच्छी तरह मिला दें। अब आँच पर से उतार लें और इसमें भीगे हुए और बारिक कटे हुए बदाम और पिस्ते से सजाए। ठंडी या गरम रुचि और मौसम के अनुसार परोसें।
| |