HomeNewsNational National

जम्मू-कश्मीर में तीन लश्कर आतंकी ढेर

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंदोह क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे गए।

गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल और पुलिस के संयुक्त दल ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को सामने देख कर आतंकियों ने गोली चलाई। इसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में लश्कर के तीन आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: