HomeNewsNational National

भ्रष्टाचार में भारत 72 वें स्थान पर

नई दिल्ली: भले ही भारत को करप्शन पर्सेप्शन इंडेक्स(सीपीआई) में 180 देशों में 72 वां स्थान मिला हो, लेकिन सरकार का कहना है कि देश में भ्रष्टाचार कम करने के माकूल प्रयास किए गए हैं। नतीजतन धीरे-धीरे इस बुराई का सफाया हो रहा है।

लोकसभा में संसदीय मामलों में राज्यमंत्री सुरेश पचौरी ने कहा, सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति अपना रही है। वह पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाकर इसे मिटाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि कई राज्यों में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की स्थापना की गई है। ये राज्य सरकारों के लिए जवाबदेह होंगे। केंद्र सीबीआई और विभागीय सतर्कता संगठन को भ्रष्टाचार के प्रति और संवेदनशील बनाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: