HomeNewsNational National

आईआईएम इंदौर के निदेशक का इस्तीफा

नई दिल्ली. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), इंदौर के निदेशक एसपी पाराशर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आईआईएम और मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय के बीच लगातार तल्खी की खबरों के चलते पाराशर के इस फैसले ने मंत्रालय को नई मुसीबत में डाल दिया है।

पाराशर ने ‘भास्कर’ से बातचीत में इसे निजी कारणों से लिया गया फैसला बताया है। इस बीच, मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने पाराशर से फैसले पर पुनर्विचार के लिए कहा है, लेकिन वे अपने फैसले पर कायम हैं। पाराशर ने कहा कि उन्हें अपनी कुछ योजनाओं पर काम करना है। ऐसे में उन्हें ऐसा कठिन फैसला लेना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, पाराशर काफी दिनों से पद छोड़ने की योजना बना रहे थे। मंत्रालय की ओर से लगातार हस्तक्षेप पर उन्होंने कई बार असंतोष जताया था। पाराशर ने २क्क्४ में आईआईएम इंदौर का कार्यभार संभाला था। उनका साल भर से ज्यादा का कार्यकाल बाकी है।

मंत्रालय को झटका :
अमूमन आईआईएम निदेशक की नियुक्ति का फैसला मंत्रालय लेता है, लेकिन इस पर मुहर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की लगवाई जाती है। इस्तीफा स्वीकार होता है तो किसे अस्थाई तौर पर जिम्मेदारी दी जाए, इसे लेकर भी कशमकश है। समझा जाता है कि दो-तीन दिन में कोई फैसला हो जाएगा। उधर, एचआरडी मंत्रालय की निदेशक कल्पना सिंह ने इस मसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: