श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लाल चौक क्षेत्र में जहांगीर होटल के पास हुए एक शक्तिशाली बम धमाके में 20 लोग घायल हो गए। यह धमाका होटल के ठीक बाहर हुआ।
सभी घायलों को श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया है, जबकि पूरे ब्लॉस्ट इलाके को सील कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जहांगीर होटल में विदेशी नागरिक और पर्यटक ठहरते हैं।