News
International International इस्लामाबाद: पिछले काफी दिनों से पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद को लेकर चल रहा अटकलों का दौर आखिर थम गया है। पिछले चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी(पीपीपी) ने यूसुफ रजा गिलानी को साझा सरकार के मुखिया के रूप में नामित किया है। वे भी देश की पहली महिला स्पीकर चुनी गई फहमिदा मिर्जा की तरह बेनजीर के करीब माने जाते हैं।
इससे पहले पीपीपी प्रवक्ता ने कहा था कि दिवंगत पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के सुपुत्र 19 वर्षीय बिलवाल जो ब्रिटेन से पाक आ चुके हैं। साझा सरकार में पीएम के नाम की घोषणा करेंगे। बिलवाल को ही बेनजीर का उत्तराधिकारी चुना गया है।
जरदारी के करीबी नेता नबील गबोल ने इस बात की पुष्टि की है कि गिलानी का नाम तय हो गया है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक घोषणा थोड़ी देर बाद की जाएगी।