मुंबई: देश में विदेशी महिलाओं लगातार यौन दुर्व्यवहार का शिकार हो रही हैं। बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक रूसी महिला ने यौनर्दुव्यवहार का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार यह घटना शहर के उत्तर-पश्चिमी उपनगर में घटित हुई।
उक्त रूसी महिला का एक भारतीय से विवाह हुआ है। उसने जूहू पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई की एक ड्राइवर ने उसे जबरन चूमने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।