bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

प्रभा निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर. राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर ओमप्रकाश माथुर, ज्ञानप्रकाश पिलानिया एवं प्रभा ठाकुर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इनमें पिलानिया व प्रभा ठाकुर लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी एवं विधानसभा सचिव जीएल चौधरी ने बुधवार शाम भाजपा उम्मीदवार माथुर एवं पिलानिया तथा कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा ठाकुर के निर्वाचन की घोषणा की। चौधरी ने इस मौके पर मौजूद प्रभा ठाकुर को निर्वाचन प्रमाण-पत्र दिया।

राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए राज्य की तीन सीटों पर तीन प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान नामांकन सही पाए जाने के बाद ही तीनों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: