bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

मानसरोवर में क्लोरीन का रिसाव

जयपुर. मानसरोवर के हीरापथ स्थित जलदाय विभाग के पंप हाउस में रखे 12 साल पुराने क्लोरीन गैस के एक सिलेंडर में बुधवार शाम को रिसाव हो गया। हवा के बहाव से सेक्टर 65, 66 तथा 67 में गैस फैल गई।

गैस के रिसाव से दो दर्जन से ज्यादा लोग बेहोशी, उल्टी व जी मचलने की शिकायत लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे। दो बालक बेहोश हो गए। इलाके में जहरीली गैस फैलने की अफवाह से लोग घरों से निकल गए।

यह रिसाव उन तीन क्लोरीन गैस सिलेंडरों से हुआ जो पंप हाउस में रखे हुए थे। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे हीरापथ कॉलोनी में लोगों को बदबू आने लगी तो वे अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।

करीब दस मिनट में ही गैस का प्रभाव काफी ज्यादा हो गया। आंखों में आंसू निकलने लग गए। लोग दौड़कर खुले स्थानों पर पहुंचे। कुछ तो मकान पर ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: