भोपाल. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय राज्य मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी को जेड प्लस सुरक्षा दी है। बुधवार को नईदल्ली में यह आदेश जारी किए गए। एक केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने श्री पचैारी की जान को खतरे की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी थी। साथ ही उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की सिफारिश की थी।
प्रदेश में अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को ही जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। एडीजी (इंटेलीजेंस) सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि अभी उन्हें इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है। गृह मंत्रालय का आदेश मिलते ही सुरक्षा उपलब्ध करा दी जाएगी।