bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

होशंगाबाद, उज्जैन में खुलेंगे स्टील कारखाने

विदिशा. केंद्रीय इस्पात मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, उज्जैन और ग्वालियर में स्टील कारखाने स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य शासन ने अभी दो जिलों में जमीन उपलब्ध करा दी है। जिले की कुरवाई तहसील मुख्यालय पर किसान मेले का उद्घाटन और संकल्प रैली में शामिल होने आए श्री पासवान ने कहा कि होशंगाबाद और उज्जैन में राज्य सरकार ने जमीन उपलब्ध करा दी है।

इसके पूर्व श्री पासवान ने पार्टी के उपाध्यक्ष फूल सिंह बरैया को मुख्यमंत्री और सुनील बोरसे को कुरवाई विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करते हुए ग्रामीणों से लोजपा को विजयी बनाने की अपील की। इस रैली में विदिशा के अलावा अन्य जिलों से भी कार्यकर्ता शामिल हुए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: