इंदौर. महिला की चेन झपटकर उसे निगलने वाले बदमाश के पेट से आखिरकार चेन बाहर निकल ही गई। इसके लिए उसे दो दिनों तक दो दर्जन से ज्यादा केले, चार पपीते और दवाई खिलाई। आरोपी अब पुलिस रिमांड पर है।
सोमवार शाम एरोड्रम रोड पर श्रीमती अंजू जैन के गले से आजादनगर निवासी अब्दुल पिता कालिया ने चेन झपट ली थी। लोगों ने उसे पीछा कर पकड़ा तो उसने चेन निगल ली थी। मंगलवार को उसका एक्स-रे कराया गया। डॉक्टर्स की सलाह पर पुलिस उसे केले और पपीते खिला रही थी ताकि चेन सामान्यतया निकल जाए और ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़े। बुधवार को सुबह उसे फिर केले, पपीते खिलाए गए, साथ ही दवाई भी दी गई। आखिरकार दोपहर को चेन निकल ही गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से 24 मार्च तक के रिमांड पर सौंपा गया है।