bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

चंदे को लेकर मारपीट, चक्काजाम

इंदौर. बुधवार शाम आड़ा बाजार में होली के चंदे की उगाही करने वालों ने व्यापारियों से मारपीट की व हथियार निकाल लिए। इससे गुस्साए व्यापारियों ने जवाहर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

घटना शाम 5 बजे हुई। व्यापारियों के मुताबिक यहां स्थित ऑटो रिक्शा स्टैंड पर होलिका दहनके लिए रिक्शा चालक रवि चावला की दुकान पर पहुंचे और उनसे चंदा मांगा। श्री चावला ने रुपए दिए तो उन्होंने कहा कम से कम 250 रु. चंदा देना पड़ेगा। श्री चावला ने असमर्थता जताई और जाने को कहा तो उन्होंने मारपीट कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बीच-बचाव करने दुकान के कर्मचारी व अन्य व्यापारी आए तो उन्हें भी पीटा व हथियार निकाल लिए।

व्यापारियों ने जवाहर मार्ग (शनि मंदिर) के पास चक्काजाम कर दिया जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हटने को कहा लेकिन वे तैयार नहीं हुए। बाद में विधायक अश्विन जोशी मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने उन्हें मामले से अवगत कराया। विधायक ने उन्हें कहा वे घबराए नहीं और इसकी रिपोर्ट करें। एमजी रोड पुलिस ने रवि चावला की रिपोर्ट पर पय्यूनाथ, महेंद्र लिखार, जेडी बांगर, भगवान व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हाल ही में शांति समिति में उठा था चंदे का मामला

चंदे के नाम पर व्यापारियों से वसूली व परेशान करने का मुद्दा हाल ही में शांति समिति की बैठक में उठा था। इसमें अधिकारियों ने कहा था कि चंदे के नाम पर परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बावजूद ऐसी शिकायतें मिल रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: