bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

पांच पुलिसकर्मी निलंबित

देवास. सोमवार को देवास प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सुरक्षा में कोताही बरती गई। साथ ही पुलिस की जिला विशेष शाखा (डीएसबी) का सूचना तंत्र भी कमजोर रहा जिस कारण उन्हें काले झंडे दिखाए गए और पुतला दहन हुआ। जिला स्तर पर हुई समीक्षा में यह तथ्य सामने आने के बाद एसपी ने डीएसबी प्रभारी अशोक सूर्यवंशी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हेलिपेड पर तैनात एक-तीन के गार्ड के पास रायफल की जगह डंडे थे। रक्षित निरीक्षक ने इन्हें रायफल लेने के निर्देश दिए थे। एसपी आई.पी. कुलश्रेष्ठ ने सुरक्षा में इस खामी के लिए प्रधान आरक्षक रोहणी प्रसाद, आरक्षक सतीश, हिंदूसिंह व गेब्रियल एक्का को निलंबित कर दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: