bhaskar Web English
HomeNewsNational National

श्रीनगर में विस्फोट एक मरा, 17 जख्मी

जम्मूश्रीनगर के जहांगीर चौक पर बुधवार शाम को जबरदस्त विस्फोट हुआ है जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। हिजबुल मुजाहिद्दीन ने इसकी जिम्मेदारी ली है। कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। ये विस्फोट जहांगीर होटल के सामने हुआ है और होटल में खिड़कियों के शीेशे टूट गए हैं।

विस्फोट यहां फ्लाई ओवर पर हुआ। फ्लाई ओवर का एक किनारा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटनास्थल वाला इलाका काफी सुरक्षित माना जाता है और काफी भीड़भाड़ वाला भी है। जिस फ्लाई ओवर पर विस्फोट हुआ वो यहां का व्यस्त फ्लाई ओवर है।

श्रीनगर में 60 फीसदी वाहन इसी फ्लाई ओवर के ऊपर से गुजरते हैं। विस्फोट से कुछ देर बाद यहां से जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का काफिला भी गुजरना था। अभी ये स्पष्ट पता नहीं चल पाया है कि आतंकियों की साजिश इस काफिले को उड़ाने की थी या आर्मी के काफिले को।

शाम करीब सवा सवा पांच बजे यहां जोरदार धमाका हुआ। धमाके से फ्लाई ओवर का एक कोना ढह गया। इसका मलवा फ्लाई ओवर के नीचे से जा रहे वाहनों पर गिरा जिससे कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कुछ ईंटें लोगों को भी लगी। इस धमाके में करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

श्रीनगर में काफी अरसे बाद इस तरह का विस्फोट हुआ है। माना जा रहा है कि इस विस्फोट के जरिये आतंकवादियों ने यहां अपनी मौजूदगी दर्शाने की कोशिश की है।

तीन आतंकवादी मार गिराएडोडा के गंदोह क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना ने लश्कर-ए-तोयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक इन आतंकियों के यहां छुपे होने की सूचना मिली थी। इस पर बुधवार सुबह जवानों ने इस क्षेत्र को घेर लिया। काफी देर तक इन आतंकियों के साथ मुठभेड़ चली जिसमें तीन आतंकी मारे गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: