bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंचायत चुनाव टालने की सिफारिश

चंडीगढ़

पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सात अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनावों को स्थगित करने की बुधवार को सिफारिश की। मुख्य सचिव ने राज्य चुनाव आयोग को चुनाव स्थगित करने संबंधी पत्र भेजा है, जिस पर अभी आयोग ने फैसला नहीं लिया है। आयोग के पास देर शाम तक पत्र नहीं पहुंचा था।

बुधवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वरिष्ठ मंत्रियों-अफसरों से विचार-विमर्श के बाद सदन में कहा कि यदि सर्वसम्मति हो तो वे विपक्षी दल और सत्तापक्ष की पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग स्वीकार करते हैं। इस पर विपक्षी नेता राजिंद्र कौर भट्ठल और विधायकों ने हाथ खड़े कर सहमति दे दी। बादल ने चुनावों को स्थगित करने का कारण गेहूं की कटाई और अप्रैल में स्कूलों की परीक्षाएं बताया।

आयोग करेगा फैसला :

मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि चुनाव करवाने और स्थगित करने का फैसला आयोग करेगा। इस दौरान निर्दलीय विधायक चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उनके द्वारा उठाए इस मामले पर सदन ने जो सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया है उसके लिए वे बादल का धन्यवाद करते है। स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा, सदन का फैसला किसी दल के दबाव में आकर नहीं लिया गया गया है।

शून्य काल में कांग्रेसी विधायक ब्रrा महिंदरा ने मांग की थी कि किसान खरीफ फसल की कटाई में जुटा है, उसके पास चुनाव के लिए समय नहीं है। मार्च और अप्रैल में स्कूलों में बच्चों के पेपरों के चलते चुनाव प्रचार में परेशानी हो सकती है इसलिए इस दौरान ये चुनाव करवाना सही नहीं रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: