News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ .
डेरा सच्च सौदा के चीफ बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दो मर्डर और रेप के केसों में सीबीआई के मुख्य गवाह खट्टा सिंह ने हरियाणा पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। खट्टा सिंह ने कहा है कि वह बाबा के तीन केसों में सीबीआई का गवाह है, इसलिए उसकी जान को डेरा के श्रद्धालुओं से खतरा है।
हरियाणा पुलिस ने जो सुरक्षा दी थी वह 4 मार्च को हटा ली। खट्टा सिंह ने सुरक्षा की मांग की प्रार्थना पत्र को कोरियर से अम्बाला के स्पेशल सीबीआई जज आर के सैनी की कोर्ट में भेजा था। पत्र में कहा गया है कि एसपी सिरसा को निर्देश दिए जाएं कि उसको सुरक्षा गार्ड दिए जाएं।
अम्बाला कोर्ट ने पत्र को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेजा है। खट्टा सिंह का यह प्रार्थना पत्र सीबीआई को मिल चुका है। इसके अलावा कोर्ट की तरफ से इस पत्र की कापी एसपी सिरसा और एसपी अम्बाला को भी भेजी गई है।
खट्टा सिंह की सुरक्षा की मांग का प्रार्थना पत्र अभी उन्हें नहीं मिला है। खट्टा सिंह अब यहां नहीं रहता, जब यहां आएगा तो सुरक्षा दे देंगे। -विकास अरोड़ा, एसपी सिरसा।