News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़
आनंदपुर साहिब में निर्माणाधीन खालसा हैरिटेज कांप्लैक्स की इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए आनंदपुर साहिब फाउंडेशन अब एक नई कंपनी तलाश कर रही है। कारण, यह कार्य कर रही अहमदाबाद की एनआईडी टीम प्रोजेक्ट से हट चुकी है। कंस्ट्रक्शन का कार्य लारसन एंड टूबरो कंपनी देख रही है।
वर्ष 2000 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य
इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी का चयन अप्रैल में होने की संभावना है। जबकि खालसा हैरिटेज कांप्लैक्स की बिल्डिंग की कंस्ट्रक्शन का कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा। खालसा हैरिटेज कांप्लैक्स का निर्माण कार्य वर्ष 2000 में शुरू हो गया था, लेकिन फंड की कमी के चलते यह प्रोजेक्ट 2004 और 2005 में कुछ महीनों तक बंद रहा।
बिल्डिंग का निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा
इस दौरान एनआईडी काम से हट गई। सरकार ने हैरिटेज कांप्लैक्स का कार्य 2005 में बैंकों से 100 करोड़ रुपए का लोन लेकर फिर से शुरू किया।चीफ इंजीनियर टी.एस.गिल ने बताया दुनिया के आठवें अजूबे के रूप में बन रहे खालसा हैरिटेज कांप्लैक्स की बिल्डिंग का निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा।
जबकि इंटीरियर डिजाइनिंग का काम मार्च 2009 और खालसा हैरिटेज कॉम्पलैक्स का निर्माण कार्य मार्च 2010 तक पूरा होने की संभावना है।