bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

लग सकता है एंट्री टैक्स

चंडीगढ़

हरियाणा सरकार लोकल एरिया डवलपमेंट टैक्स (एलएडीटी) की एवज में एंट्री टैक्स बिल लाने पर विचार कर रही है। यह बिल विधानसभा के बजट सत्र में भी लाया जा सकता है। वित्त मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने बुधवार को सदन में इनेलो विधायक डॉ. सुशील इंदौरा के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, इस वक्त एलएडीटी के तहत सरकारी खजाने में 38 करोड़ रुपए आने का अनुमान है, जबकि पहले अंदाजा 350 करोड़ रुपए मिलने का था। चूंकि एलएडीटी के विरोध में उद्योगपतियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है और अदालत ने याचिकाकर्ताओं से फिलहाल एलएडीटी वसूली न करने के निर्देश राज्य सरकार को दे रखे हैं। अभी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

विस्थापितों का पुनर्वास: इनेलो के डॉ. सीताराम के सवाल के लिखित जवाब में बताया गया कि रिलायंस के साथ राज्य औद्योगिक व संरचना विकास निगम के समझौते के मुताबिक जमीन अधिग्रहण के कारण विस्थापित हुए लोगों का पुनर्वास किया जाएगा।

कैथल में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल: स्वास्थ्य मंत्री करतार देवी ने बताया कि कैथल में अक्टूबर, 2009 तक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बन जाएगा। इसकी कुल लागत 1369.91 लाख है और अब तक 80 लाख रुपए का कार्य पूरा किया जा चुका है।

आवास बोर्ड के मकान: कांग्रेस विधायक राजरानी पूनम के सवाल के जवाब में सदन को जानकारी दी गई कि आवास बोर्ड ने मकानों के आवंटन में अनुसूचित जाति के सदस्यों के लिए 18.5 और पिछड़ी जाति के सदस्यों के लिए 5 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है।

खराब पंप बदलने का कार्य एक साल में:

सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने विधायक नृपेन्द्र सिंह सांगवान के सवाल के जवाब में कहा, लोहारू उठान सिंचाई नहर प्रणाली के लिए खराब पंप सैट व मशीनरी को बदलने का कार्य एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: