bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

टीचर्स और स्टूडेंट्स का आंदोलन शुरू

चंडीगढ़. पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्टेटस देने की मांग कर रही पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (पुटा) और पीयू स्टूडेंट काउंसिल ने आंदोलन तेज कर दिया है। पीयू टीचर्स और स्टूडेंट्स ने इसी मांग को लेकर जहां बुधवार को वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन करके अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया वहीं, पुटा ने चंडीगढ़ के प्रशासक एस.एफ. रोड्रिग्स से मिलकर इस मसले पर जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।

इसे पहले पुटा के प्रतिनिधि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और विपक्ष की नेता राजिंदर कौर भट्टल से मिले। पुटा प्रेजिडेंट प्रो. ए.एस. आहलुवालिया की अगुआई में टीचरों और स्टूडेंट्स ने अनिश्चितकालीन धरना दिया। पुटा जनरल सेक्रेटरी प्रो. मनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्टेटस मिलने की सूरत में फैलाई जा रही भ्रांतियां बिलकुल गलत हैं। उन्होंने कहा कि पीजीआई के सेंट्रल गवर्नमेंट और पेक के स्वायतत्त संस्थान बनने पर भी पंजाब के हितों पर कोई आंच नहीं आई।

पीयू स्टूडेंट काउंसिल प्रेजिडेंट परमिंद्र जसवाल ने कहा कि पंजाब सरकार को इस मसले पर कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है क्योंकि पंजाब की सरकारों ने पीयू के हित में कुछ नहीं किया और अब अपने हितों की याद आ रही है। प्रो. आहलुवालिया ने कहा कि इस मांग को लेकर वीरवार को होने वाली बोर्ड ऑफ फाइनेंस की मीटिंग के मेंबरों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: