News
Metros
Chandigarh Chandigarh मोहाली
एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी पर एक अन्य पुलिसकर्मी ने तलवार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
एसपी वायरलेस के गनमैन मंजीत सिंह ने एक अन्य पुलिस कर्मी धमेंद्र सिंह व उसकी पत्नी सिमरनदीप कौर पर बुधवार को सेक्टर-66 में तलवार से हमला करने का आरोप लगाया। मंजीत सिंह के कान, सिर, बाजू आदि पर चोटें आई हैं। मंजीत सिंह ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए निकला कि बहादुरगढ़ में तैनात धमेंद्र ने अपनी मारुति कार से उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।
इससे वह गिर गया। तभी धर्मेंद्र व उसकी पत्नी सिमरनजीत गाड़ी से निकले और धर्मेंद्र ने तलवार से मंजीत पर हमला कर दिया। मंजीत ने आरोप लगाया कि धमेर्ंद्र की पत्नी ने उसकी सरकारी स्टेनगन छीनने की कोशिश की। तलवार लगने से मंजीत का कान कट गया। मंजीत के शोर मचाने पर सेक्टर-66 स्थित पुलिस क्वार्टर्स से लोग उसे बचाने आए। लोगों को आते देख धर्म्ेद्र व उसकी पत्नी फरार हो गए।
मंजीत ने बताया कि कई दिनों से धर्म्ेद्र व उसकी पत्नी सेक्टर-66 की पुलिस कॉलोनी के निवासियों को परेशान कर रहे हैं और कई बार मारपीट कर चुके हैं।
इस बारे में कॉलोनीवासी डीजीपी पंजाब पुलिस को लिखित तौर पर भी दे चुके हैं। इससे धर्म्ेद्र व उसकी पत्नी उसके खिलाफ हो गए।
एसएचओ फेज-11 दीपइंद्र सिंह ने बताया कि धर्म्ेद्र व उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर पर आईपीसी की धारा 307, 324, 382, 511 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।