bhaskar Web English
HomeNewsNational National

शिवानी केस: दोषियों को सजा आज

नई दिल्ली. अदालत आज शिवानी भटनागर हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने वाले आर. के. शर्मा और तीन अन्य आरोपियों के सजा की मात्रा पर अपनाफैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को अदालत ने शिवानी भटनागर के हत्या के लिए आर. के. शर्मा और तीन अनेय आरोपियों को दोषी करार किया था लेकिन उनके सजा के स्वरुप का फैसला देने के लिए आज की तारीख तय की थी।

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी 1999 में पत्रकार शिवानी भटनागर की हत्या के मामले में नौ साल बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए आला पुलिस अफसर आर के शर्मा को दोषी करार देते हुए तीन अन्य आरोपियों प्रदीप शर्मा, सत्यप्रकाश और भगवान को दोषी करार दिया ओर दो आरोपियों वेदप्रकाश और कालू को बरी कर दिया। अदालत ने धारा 120 बी और 302 के अंतर्गत आरोपियों को दोषी करार दिया है।

गौरतलब है कि इंडियन एक्सप्रेस की पत्रकार शिवानी भटनागर की 23 जनवरी 1999 को पटपड़गंज के नवकुंज अपार्टमेंट स्थित उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। जिस वक्त उनकी हत्या हुई वह घर पर अकेली थीं। हत्या की वारदात में रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू और हैंडल वाले तवे का इस्तेमाल किया गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवानी को जख्मी हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



संबंधित खबरें
* शिवानी प्रकरण: सजा के खिलाफ अपील करेंगे शर्मा
* 9 साल में न्याय : शर्मा शिवानी का कातिल करार
* शिवानी हत्याकांड केस में फैसला आज





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: