bhaskar Web English
HomeNewsNational National

लालू ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

नई दिल्ली. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लालू यादव अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सुनने में आया है कि लालू ने इस्पात मंत्री राम विलास पासवान और सपा नेता मुलायम सिंह यादव की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।

लालू को यह अच्छी तरह मालूम है कि सिर्फ कांग्रेस का दामन पकड़ने से कुछ भला नहीं होने वाला है शायद इसलिए लालू ने रामविलास पासवान और सपा नेता मुलायम सिंह को साथ लेकर चलने की योजना बनाई है।हालांकि आरजेडी और सपा के सांसद इस बारे में अपना मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन लालू, मुलायम और पासवान के साथ होने का कई संकेत मिले हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले तक इन दिनों के बीच बातचीत भी नहीं होती थी।इन तीन नेताओ के बीच संधि पर अपनी मुहर लगाते हुए सपा के सांसद ने कहा कि अगर तीनों साथ में आते भी हैं तो इसमें बुराई क्या है। इससे सबका भला होगा।लालू ने संधि को असली जामा पहनाने की कोशिश शुरु कर दी है। वे इन दिनों संसद में अक्सर मुलायम सिंह के भाई राम गोपाल यादव के साथ बातचीत करते नजर आते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: