अमृतसर. सरबजीत के फांसी को 30 दिन तक टालने के फैसले का स्वागत करते हुए उसकी बीवी सुखप्रीत ने कहा कि अब मेरे पति की जिंदगी भारत सरकार के हाथ में है।
सुखप्रीत ने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा फांसी की सजा को 30 दिन तक टालने के फैसले से हमारा परिवार बहुत खुश हैं लेकिन बात यही खत्म नहीं हो जाती, देखना है कि अब भारत सरकार मेरे पति की रिहाई के लिए क्या करती है।
गौरतलब है कि सुखप्रीत ने पहले ही कहा था कि मैं और मेरी बेटियां ऐसा हरगिज नहीं चाहती कि सरबजीत की रिहाई के ऐवज में भारत सरकार खूंखार आतंकवादियों को रिहा करे।
इस बयान के बारे में सफाई देते हुए सुखप्रीत ने कहा कि उन्होंने यह बयान भावुकता में दिया था।