bhaskar Web English
HomeNewsNational National

चीन दलाई लामा से बात करें:बुश

वॉशिंगटन. बुश प्रशासन ने चीन से कहा है कि वह दलाई लामा के साथ तिब्बत की आजादी के मुद्दे को छोड़कर अन्य मुद्दों पर बातचीत की प्रक्रिया शुरू करे।

अमेरिकी राज्य विभाग के उप प्रवक्ता टाम कैसी ने कहा, ' मेरे ख्याल से एक बात साफ है कि दलाई लामा तिब्बत की आजादी की बात नहीं कर रहे हैं। वह चीन के अधिकारियों के साथ बातचीत की बात कर रहे हैं और हम इसका समर्थन करते हैं. हम चीनी अधिकारियों को शेष मुद्दों के समाधान के लिए दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए देखना चाहते हैं।'

तिब्बत में हो रहे प्रदर्शन को लेकर चीन को संयम बरतने की सलाह देते हुए बुश प्रशासन ने कहा, 'हम नहीं चाहते कि किसी बेकसूर की जान जाए।' एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'दलाई लामा तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु हैं। हमारा यह मानना है कि वहां के तनाव और समस्या को दूर करने में उन्हें एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करना है।'





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: