नई दिल्ली. शिवानी भटनागर हत्याकांड में दोषी करार दिए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी रविकांत शर्मा के खिलाफ सरकारी वकील ने फांसी की सजा की मांग की है।
सरकारी वकील ने अदालत से अन्य दो आरोपियों श्रीभगवान और सत्यप्रकाश के लिए इससे कम सजा दिए जाने की मांग की है क्योंकि इस हत्याकांड में इन दोनों की सीधी भूमिका नहीं थी और इनका अपराध अपेक्षाकृत कम संगीन था।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी की कड़कड़डुमा अदालत ने मंगलवार को इस मामले में दोष तय किया था और आज अदालत दोषियों के लिए सजा का ऐलान करेगी।
संबंधित खबरें
* शिवानी केस: दोषियों को सजा आज
* शिवानी प्रकरण: सजा के खिलाफ अपील करेंगे शर्मा
* 9 साल में न्याय : शर्मा शिवानी का कातिल करार