bhaskar Web English
HomeHealth Health

हैदराबाद में जल-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित

हैदराबाद. ‘वाटरहैल्थ इंटरनैशनल इंक’ ( डब्ल्युएचआई) की भारतीय जलस्वास्थ्य केंद्र की शाखा ने किस्मतपुर स्थित एल.वी. प्रसाद आई इंस्टीटच्यूट (एलवीइपीआई) के निकट जल-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया है।

डब्ल्युएचआई ने एलवीइपीआई के साथ किए समझौते के तहत भुवनेश्वर, विशाखापट्नम और हैदराबाद में जल-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकें।

एलवीइपीआई आंखों की देखभाल करने वाली एक प्रतिष्ठित संस्था हैं। यहां शोध एवं शिक्षण संस्थान का हेडक्वार्टर है। एलवीइपीआई का आंध्र प्रदेश के पांच ग्रामीण इलाकों में जल-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की योजना है।

एलवीइपीआई भारत की पहली हेल्थकेयर संस्था है, जिसने भारत में 200 जलस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया है। इसने 16 लाख लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एलवीइपीआई के अध्यक्ष जी.एन राव ने बताया कि किस्मतपुर स्थित जलस्वास्थ्य केंद्र को स्थापित करने में 15 लाख का खर्च आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सभी गांव वाले साफ पानी पीएंगे तो आंखों से संबंधित और दूसरी बीमारियां अपने आप दूर हो जाएंगी क्योंकि ज्यादातर संक्रमण खराब पानी केकारण होता है।’’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: