bhaskar Web English
HomeNewsNational National

डॉक्टरों,कॉर्पोरेटर ने किया मासूम से बलात्कार

लखीसराय. बिहार के लखीसराय में दो डॉक्टरों और एक कॉर्पोरेटर पर एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए गुस्साई भीड़ ने कॉर्पोरेटर के घर पर हमला किया।

पुलिस अधीक्षक एसपी शुक्ला ने बताया कि नवादा पुलिस थाने के अंतर्गत चांदनी चौक इलाके में कॉर्पोरेटर सुबोध मंडल के घर पर एक दस वर्षीय बच्ची को फुसलाकर बुला लिया गया जहां मंडल के दो डॉक्टर मित्र जवाहर साहू और सूरज कुमार भी मौजूद थे। इन तीनों ने यहां इस बच्ची के साथ बलात्कार किया।

एसपी ने कहा कि पंजाबी मोहल्ले में एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली इस बच्ची ने लहुलुहान होने के बाद अपने पिता रिक्शा ड्राइवर रामस्वरूप शाह को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया और इसके बाद भारी संख्या में लोगों ने मंडल के घर पर हमला बोल दिया।

उन्होंने कहा कि भीड़ ने मंडल के घर का मुख्य द्वार तोड़ने के बाद पथराव किया और खिड़कियां व फर्नीचर भी तोड़ दिया। डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। शुक्ला ने कहा कि तीनों को हिरासत में ले लिया गया है और बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: