नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने डैडलाइन तय करते हुए गुरुवार को साफ कर दिया है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई के आखिर तक संपन्न करा लिए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ बैठकें करने के बाद आज कह दिया है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई खत्म होने से पहले करा लिए जाएंगे। ऐसी संभावनाएं हैं कि राज्य में चुनाव तीन चरणों में संपन्न कराए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल 28 नवंबर को कर्नाटक विधानसभा को भंग कर दिया गया था। नियम के मुताबिक विधानसभा भंग किए जाने के छह महीनों के भीतर चुनाव कराए जाते हैं। आज आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि 28 मई से पहले कर्नाटक में चुनाव करा लिए जाएंगे। इस बारे में और भी विवरण चुनाव आयोग आज जारी करने वाला है।