bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सीबीआई ने सौंपी 84 दंगों की रिपोर्ट

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत में सीबीआई ने 1984 में हुए सिख दंगों में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की भूमिका को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संजीव जैन को जाँच एजेंसी ने अपनी स्थिति रिपोर्ट मुहरबंद लिफाफे में सौंपी।

अदालत ने पिछले साल 18 दिसम्बर को टाइटलर के खिलाफ मामला बंद करने की ब्यूरो की दलील ठुकरा दी थी और आदेश दिया था कि टाइटलर की कथित भूमिका की फिर से वह जाँच करे।

तीन नवम्बर 1984 को सिखों के खिलाफ एक भीड़ को उकसाने में टाइटलर की कथित भूमिका पर फिर से जाँच की स्थिति रिपोर्ट सौंपने में विफलता के लिए 12 मार्च को अदालत ने एजेंसी के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: