bhaskar Web English
HomeNewsNational National

रास के लिए निर्विरोध चुने गए 30

नई दिल्ली. द्विवार्षिक चुनावों के सिलसिले में नाम वापस लेने की आखिरी तारीख के बुधवार शाम समाप्त होने के बाद राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 30 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए जिनमें 13 कांग्रेस के और आठ भाजपा के हैं।

सभी 30 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए क्योंकि नाम वापस लिए जाने की तारीख समाप्त हो जाने के बाद मैदान में कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं रह गया।

इन दोनों दलों के अलावा द्रमुक और बीजद के दो-दो उम्मीदवार निर्वाचित हुए, जबकि अन्नाद्रमुक, अगप, माकपा, बीडीएफ और तेदेपा के एक-एक उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुन लिए गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: