bhaskar Web English
HomeHealth Health

सिंगापुर में सबसे खुश व्यक्ति की तलाश

सिंगापुर.सिंगापुर के 10 में से नौ लोग तनावपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ये लोग जिंदगी में कुछ मौज-मस्ती करना चाहते हैं। इस तथ्य का खुलासा इस देश के सर्वाधिक प्रसन्न रहने वाले शख्स की खोज के दौरान हुआ है।

सिंगापुर में सबसे अधिक खुश रहने वाले व्यक्ति की तलाश में इन दिनों ग्लोबल लीडरशीप अकादमी की ओर से एक सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

समाचार पत्र ‘द स्ट्रेटस टाइम्स’ ने अकादमी की संस्थापक फिलिप मैरी के हवाले से बताया, ‘‘18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग इस सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं। समाज में उनका योगदान भी जरूरी है। ’’मेरी के मुताबिक किसी व्यक्ति के खुश रहने और सफल होने में काफी अंतर होता है।

समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ के अनुसार यह सर्वेक्षण 30 मार्च को समाप्त होगा। सर्वेक्षण के नतीजों की घोषणा 4 अप्रैल को की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: