पुणे. मशहूर और सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें निमोनिया की शिकायत होना बताया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि साँस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद किराना घराना के वरिष्ठ सदस्य 87 वर्षीय जोशी का इलाज चल रहा था।
जोशी की देखभाल कर रहे डॉक्टर अतुल जोशी ने बीमारी के बारे में और ब्योरा देने से इनकार कर दिया। हालाँकि अस्पताल के सूत्रों ने पंडित भीमसेन की हालत स्थिर बताई है।