bhaskar Web English
HomeNewsNational National

शाह के पास कहां से आए 16 करोड़?

मुंबई. आयकर विभाग द्वारा हीरा व्यापारी और फिल्म निर्माता भरत शाह के सात ठिकानों पर डाले गए छापे के बाद करीब 16 करोड़ रुपए ऐसे मिले हैं जिनके स्रोत का पता नहीं है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हाल में भरत शाह के सात ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई थी जहां से 16 करोड़ रुपए बिना आय के ज्ञात स्रोत के जब्त किए गए हैं।

गौरतलब है कि 50 अफसरों की एक टीम ने 13 मार्च से भारत शाह के ठिकानों पर छापे मारना शुरू किए थे। शाह के ओपरा हाउस स्थित ऑफिस और नेपियन सी के पास स्थित स्वप्न लोक भवन में भी छापे मारे गए थे। शाह ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे देवदास आदि में बतौर निर्माता धन लगाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: