लंदन. पुरुषों की तुलना में महिलाओं द्वारा स्वस्थ आहार चुने जाने की संभावना अधिक होती है। यह बात एक ताजा अध्ययन में कही गई है।
समाचार पत्र ‘डेली टेलीग्राफ’ के अनुसार, 14 हजार अमेरिकियों पर किए गए अध्ययन में सामने आया कि पुरुषों ने मांसाहार को अहमियत दी, जबकि महिलाओं ने फलों और सब्जियों को चुना। इससे संकेत मिलता है कि महिलाओं को स्वस्थ आहार चुनने के लिए प्रोग्राम किया गया है।
अध्ययन के मुताबिक पुरुष जहां अपनी आहार सूची में मांसाहार को शामिल करते हैं, वहीं महिलाओं द्वारा सब्जियों, विशेषकर गाजर व टमाटर को चुने जाने की संभावना ज्यादा होती है। वे स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी और सेब जैसे फल भी पसंद करती हैं। साथ ही बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवों को भी तवज्जो देती हैं। अध्ययन के अनुसार, महिलाओं द्वारा अंडे और दही का सेवन किए जाने की संभावना भी पुरुषों की तुलना में अधिक होती है।