सिडनी.
महिलाओं के लिए गर्भावस्था निश्चित तौर पर एक सुखद अहसास तो है ही, लेकिन अब एक और अच्छी बात यह पता चली है कि यह अवस्था उन्हें बुद्धिमान और स्मार्ट भी बनाती है।
अमेरिकी शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक ताजा शोध में पता चला है कि गर्भावस्था मस्तिष्क में बदलाव लाती है, जिसकी वजह से महिलाएं तेज और स्मार्ट हो जाती हैं और यह असर बच्चे को जन्म देने के बाद कई दशकों तक रहता है। चूहों पर शोध करने के बाद विशेषज्ञ इस नतीजे पर पहुंचे कि बच्चे को जन्म देने वाली महिलाएं निसंतान महिलाओं की तुलना में अधिक चौकन्नी और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली होती हैं। रिचमंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा कि गर्भावस्था और जन्म देते वक्त ‘हार्मोन्स के भंडार’ का रिसाव होता है, जो दिमाग में स्थाई बदलाव लाता है।